Advertisement Carousel

मुगलसराय स्टेशन का नाम बदल कर पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया गया

नई दिल्ली / उप्र के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पं.दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। राज्य सरकार के नाम बदलने के प्रस्ताव पर गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। नियमों के मुताबिक किसी भी स्टेशन, गांव या शहर का नाम बदलने के लिए राज्य सरकार को गृह मंत्रालय से एनओसी लेनी होती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, ज्योग्राफिकल सर्वे ऑफ इंडिया, डाक विभाग और रेलवे मंत्रालय ने गृहमंत्रालय से कहा है कि उन्हें स्टेशन का नाम बदले जाने से कोई समस्या नहीं है। इससे पहले मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा भी हुआ था।

error: Content is protected !!