के बी पटेल कालेज ऑंफ नर्सिंग के होनहार छात्राओं को कलेक्टर कोरिया ने दिया प्रोत्साहन राशि

कोरिया / शनिवार को के बी पटेल कालेज ऑंफ नर्सिंग के प्रांगण में प्रथम वर्ष एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत जीएनएम तथा एएनएम के छात्राओं में से उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छत्राओं को मुख्य अतिथि कोरिया कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष दीपक पटेल, रमेश भाई पटेल, डायरेक्टर विश्वजीत बारिक व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में अर्चना बेहरा, संगीता कुल्हारी, दीपिका तंजे, ममता बघेल, अनामिका, सरिता साहू, रजिया बानो, आसना मिंज, पूजा सिंह को बीस एवं दस हजार रूपये का कैसलेस प्रोत्साहन राशि सहित प्रमाण पत्र प्रदान किया।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मॉं सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के द्वारा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि उक्त कालेज में अध्ययनरत् छात्राओं में अनुशांसन के नाम पर कुट कुट के भरा हुआ है। उनके द्वारा ग्रामीण परिवेश में अध्ययन के पश्चात् जब नर्स के पेशे में स्वास्थ्य विभाग में जो भी सेवा का काम करती है उनको अपने भाईयों के अलावा भी पूरा क्षेत्र तथा गांव सिस्टर के नाम से आदर के साथ बुलाया जाता है। उनकी सेवा भाव के कारण ही क्षेत्र में काफी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। क्योंकि किसी भी अस्पताल में आज भी हमेशा डाक्टरों की उपस्थित न रहने के कारण प्राथमिक उपचार उन्हीं के द्वारा किया जाता है। चन्द्रकांत पटेल परिवार के द्वारा एक छोटी सी जगह में नर्सिंग कालेज की स्थापना कर क्षेत्र की छात्राओं को एक अच्छी शिक्षा एवं रोजगार उपलब्ध कराने की जो बीडा उठाया है उनकी सेवा भाव का दर्शाता है। उनके द्वारा उपस्थित छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की पंक्तियों को भी दोहराते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक आगे बढ़ते रहो जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए एवं अध्यापन के दौरान समय प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है यदि कोई भी छात्र समय प्रबंधन के तहत अपना अध्यापन कार्य करता है उसे सफलता जरूर मिलती है। आज भी हमारे ग्रामीण परिवेश में शहरों की अपेक्षा बहुत ही कम संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद भी हमारे ग्रामीण बच्चे शहरों की अपेक्षा अपने लगन के कारण बहुत अच्छा परिणाम ला रहे हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैंने बड़ी बड़ी शहरों में जहॉं पर शिक्षा का हब है वहॉं पर इतने बडा कैम्पस और खुबसुरती इस तरह का पर्यावरण नहीं मिलता है। बडे बडे शहरों में अध्यापकगण भी आधा दिन इस विद्यालय में पढ़ाते है आधा दिन दूसरे विद्यालय में पढ़ाते है परन्तु उक्त विद्यालय में पुरी तरह फैकल्टी उपलब्ध होने के कारण एवं शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ साथ शत प्रतिशत रोजगार इस विद्यालय के छात्राओं को उपलब्ध हो रहा है। क्षेत्र वासियों को इससे बड़ी खुशी नहीं मिल सकती है।

पूर्व विधायक दीपक पटेल एवं विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे क्षेत्र में लडकीयों के लिए शिक्षा का अभाव चेयरमेन चन्द्रकांत पटेल को हमेशा ही खटकता था पूर्व में चिरमिरी में ही रहकर वकालत किया करते थे परन्तु उनके दिल में एक तरह का सेवा भाव होने के कारण अपने मुवकील जो भी पेशी में जाता था यदि उसके द्वारा कहा गया कि वापस लौटने के लिए पैसे नही तो वे अपनी जेब से किराया दिया करते थे कभी भी वकालत करते समय घर में एक भी पैसा नहीं दिया। परन्तु स्थिति परिस्थिति बदली और वे अमेरिका चल गये, वहॉं एक सफल व्यापारी के रूप में स्थापित होकर उनके दिल में क्षेत्र वासियों का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ अपने क्षेत्र के विकास के लिए सर्वप्रथम कन्या महाविद्यालय की स्थापना की गई जिस का शुभारम्भ डोमनहिल से होकर आज वर्तमान समय में गोदरीपारा में स्थापित है जो सर्व सुविधाओं से लैस है। उसके पश्चात् उनके मन में छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने हेतु अपनी स्व. माता श्री के नाम पर के बी पटेल कालेज ऑफ नर्सिंग की स्थापना की गई। आज एक सेवा भाव के कारण ही यदि सामान्य जाति की लडकी यदि आर्थिक स्थिति से भी कमजोर होती है तथा अध्ययन करना चाहती है तो उसके लिए भी हमारे परिवार के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दीक्षा देने का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार उनके छोटे भाई सुरेश भाई अगले वर्ष चिरमिरी घुमने के लिए आये थे वे भी अमेरिका में एक सफल व्यापारी के रूप में स्थापित है परन्तु उनके द्वारा एक प्रतिज्ञा की कि मैं भी अपनी माता श्री के कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को जो उच्चतम अंक प्राप्त करेगी उसकों हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने का काम किया जाएगा। उन्हीं के द्वारा उक्त राशि कालेज को उपलब्ध कराई गयी है जो उनकी अनुपस्थिति में प्रोत्साहन राशि के रूप में आज उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को प्रदान की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालयीन छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया तथा डायरेक्ट विश्वजीत बारिक, प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!