Advertisement Carousel

चित्रकोट उपचुनाव 74.39 फीसदी मतदान, वोटिंग फीसदी बढ़ने की संभावना

रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के बस्तर जिले के चित्रकोट सीट पर उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला. आदिवासी बाहुल्य इस सीट पर उपचुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे. निर्वाचन आयोग का दावा है कि वाटिंग की तय समय सीमा शाम 5 बजे तक 74.39 फीसदी वोटिंग हुई है.  तय समय सीमा के बाद भी कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी थी. वोटिंग फीसदी बढ़ने की पूरी संभावना है.

चित्रकोट उपचुनाव में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग की समय सीमा तय की गई थी. कई पोलिंग बूथ पर मतादाताओं की लंबी कतार देखने को मिली. दोपहर 12 बजे तक 39.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. इसके बाद मतदान में और तेजी आई. फिर तय समय सीमा शाम पांच बजे तक 74.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. उपचुनाव के दौरान शिकायत मिलने पर बूथ क्रमांक 15 मटनार के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पीठासीन ​अधिकारी पर कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग कराने के आरोप लगाए थे.

विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं का मतदान के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के नदी पार के गांव काटाबांस के मतदाताओं ने डोंगी से इंद्रावती नदी पार कर मतदान करने पहुंचे। तो वही सबसे बुजुर्ग महिला रामबत्ती उम्र लगभग 80 वर्ष ग्राम बिंत्ता विकासखंड लोहंडीगुड़ा ने भी मतदान केंद्र बिंत्ता में मतदान किया।

error: Content is protected !!