Advertisement Carousel

 5 किलो गांजा सहित 3 गिरफ्तार, बसदेई पुलिस की कार्यवाही, परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल भी जप्त

सूरजपुर / पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा के पदभार संभालते ही नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही हो रही है इस हेतु उन्होंने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर नशे के कारोबार को जड़ से उखाड फेंकने के कडे़ निर्देश दिए थे।

इसी तारतम्य में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह को सोमवार 21 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली 3 व्यक्ति 2 मोटर सायकल में ग्राम टेंगनी, थाना पटना, जिला कोरिया की ओर से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने के लिए ग्राम सोनपुर शिवप्रसादनगर की ओर आ रहे है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल रेड़ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम सोनपुर-शिवप्रसादनगर की ओर रवाना होकर सोनपुर नर्सरी के पास घेराबंदी किए जो 3 व्यक्ति दो मोटर सायकल में ग्राम टेंगनी की ओर से आ रहे थे वे पुलिस को देखते ही भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया और उनसे पूछताछ करने पर ग्राम मुसरा, थाना मनेन्द्रगढ़, जिला कोरिया निवासी 50 वर्षीय दयापाल चेरवा पिता रामेश्वर चेरवा, ग्राम भलमुड़ी, थाना बिजुरी, जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश निवासी 35 वर्षीय दिनेश पाव पिता बाबुलाल पाव एवं 47 वर्षीय लल्लू लाल पिता बुद्धूलाल पाव होना बताए, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त होने पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का विधिवत् पालन करते हुए धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर 5 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 40 हजार रूपये एवं 2 मोटर सायकल टीव्हीएस सुजुकी क्रमांक सीजी 16 सी 3673 एवं बिना नंबर के बजाज सिटी कीमत 60 हजार कुल 1 लाख रूपये का जप्त कर तीनों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस तरह के अपराधों को रोकने में जनता सहयोग करें।

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि पेण्ड्रा क्षेत्र से मादक पदार्थ गांजा लाकर गांजा के व्यापार को बढ़ाने के उद्ेश्य से शिवप्रसादनगर-सोनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में नशेडियों को गांजा बिक्री करने के लिए आए थे।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र यादव, प्रदीप साहू, देवदत्त दुबे, प्रदीप जायसवाल एवं अचल गुप्ता सक्रिय रहे।

error: Content is protected !!