00 जनकपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा शुरू करने का किया वादा
कोरिया / जनकपुर – छत्तीसगढ़ अधिकार यात्रा 5 वैं दिन जनकपुर पहुँचा। पूर्व विधायक भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रत्याशी गुलाब सिंह के नेतृव में यात्रा के दौरान लोगो से मुलाकात की गई व यात्रा के महत्व को बताते हुए अपनी बात रखे।
इस दौरान गुलाब सिंह ने बताया कि जनता से मिल रहे प्यार व आशीर्वाद से ऐसा लगा कि जनकपुर की जनता अब रमन सरकर से मोह भंग हो चुका है और परिवर्तन की ओर रुख मोड़ चुकी है। गुलाब सिंह ने अपने उदबोधन में कहा – जितने भी पुल-पुलिया का निर्माण, अस्प्ताल , कॉलेज , रोड सब मेरे विधायकी में बने हैं और आज जनकपुर 10 साल से पिछड़ते जा रही है आउटसोर्सिंग की जा रही है जनकपुर के रहवासी उनकी बहार राज्यों से भर्ती कर रही है , जिस तरह से आज जनकपुर की जनता से मुझे मान सम्मान स्नेह मिला है मैं वादा करता हु जनकपुर में अंतरराज्यीय बस अड्डा शुरू की जायेगी। जिससे जनकपुर से आने जाने वालों को सुविधा मिल सके यहां के लोगो जनकपुर आसानी आ सके।

यात्रा में मुख्यरूप से उपस्थित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी जनकपुर उपजिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष विकाश श्रीवास्तव, पार्षद भुपेश गुप्ता, युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ज़िलाध्यक्ष राहुल मल्लिक, मनेन्द्रगढ़ युवा जनता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, राजा सिंह, नकुर अहिरवार, अमित दुबे नगर अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस, संतोष नामदेव, ओम प्रकाश अहिरवार, लालबाबू केवट, ओम प्रकाश दुबे, प्रमोद यादव, जयमन्त्री सिंह, अजीत सिंह, पंकज सिंह, रामनरेश वर्मा, रमेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, राज बहोर सिंह, रामफल बैगा, फूलचंद बैगा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामसाय अहिरवार, विश्वनाथ अहिरवार, ललिता सिंह, रामनिवास अहिरवार, कोमल अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, शेखन अहिरवार, ज्ञानेंद्र सिंह, रामफल अहिरवार, सलीम खान सहित सैकड़ो सदस्य माजूद रहे ।
