सहपरिवार हड़ताल मे शिक्षाकर्मी कहा – आंदोलन जारी रहेगा…

अम्बिकापुर / परिवार सहित हड़ताल मे शिक्षाकर्मी जी हाँ…शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के आव्हान पर संविलियन, शासकीयकरण, क्रमोन्नति सहित 9 सुत्रीय मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 8 वें दिन भी पुरे प्रदेश के साथ – साथ सरगुजा जिले में भी जारी रहा। जहाँ सहपरिवार शिक्षाकर्मी हड़ताल के मैदान में उतरे।

सह संचालक हरेन्द्र सिंह एवं सुनील सिंह ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की जिले के सातों विकासखण्ड के समस्त शिक्षाकर्मी प्रशासन के तुगलकी फरमान की परवाह न करते हुए अपने परिवार के साथ आज हड़ताल मे उपस्थित रहते हुए एक स्वर में प्रशासन की कार्यवाही की निंदा करते हुए अपनी मांगों के पूरा होते तक हड़ताल पर अडिग रहेंगे।

IMG-20171127-WA0023
जिला संचालक मनोज वर्मा सर्वजीत पाठक एवं राकेश वर्मा ने कहा की जिले के जनपदो द्वारा 12वीं उत्तीर्ण भोले भाले ग्रामीणों की शिक्षाकर्मियों के विकल्प के तौर पर अवैतनिक भर्ती कर सरकार नवयुवकों के भविष्य से खिलवाड़ न करे और उन्हें अपनी उच्च शिक्षा पूर्ण करने दे। यदि प्रशासन मे साहस है तो वह जिले के समस्त शिक्षाकर्मियों को एक साथ बर्खास्त कर नए लोगों की भर्ती कर ले और केवल विद्यालय संचालित न करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देने का भी प्रयास करे। तभी शासन को हमारा महत्व समझ मे आएगा की किस प्रकार से शिक्षाकर्मी अभाव मे जीवन यापन करते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने मे अपना योगदान दे रहे हैं ।

शिक्षाकर्मियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल को लगातार मिल रहे जन समर्थन के क्रम मे आज बतौली पंडाल मे छग शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष जलजीत सिंह, आनंद तिर्की ब्लॉक अध्यक्ष, नेहेमियस कुजूर सचिव ओमप्रकाश गुप्ता सदस्य ने उपस्थित होकर अपना लिखित समर्थन दिया। समर्थन देने वालो के क्रम मे श्रीमती राजकुमारी पाल जनपद सदस्य (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) तथा श्रीमती चन्द्रकला गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री बतौली ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया।

error: Content is protected !!