Advertisement Carousel

उफ ये क्या…फॉरेस्ट अधिकारी महिलाओं से कराते हैं ऐसा काम ….?

** महिला भृत्यों का शोषण फोटो वायरल
कोरिया / जिला वन विभाग कार्यालय बैकुंठपुर कोरिया के कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी महिला भृत्यों से ऐसा शर्मनाक कार्य कराते हैं जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

बैकुंठपुर वन मंडल कार्यालय के कर्मचारी वहां पदस्थ महिला भृत्यों को पान ठेलों में भेजकर सिगरेट, पान, गुटखा, बीड़ी इत्यादि मंगाते हैं। जो कि महिलाओं की गरिमा के विपरीत है। महिलाओं से इस प्रकार नशीली सामग्री मंगाना उनके आत्मसम्मान का हनन तो है ही बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी सरासर गलत है।

जब एक महिला भृत्य ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि पान ठेलों में जाकर सिगरेट लाना उन्हें अच्छा नहीं लगता है। लेकिन उच्च कर्मी उन पर दबाव देकर सिगरेट मंगवाते हैं। महिला भृत्य ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति होने के कारण दवाब के कारण वह इस प्रकार का कार्य करनें को मजबूर हैं।

इस मामले में एक बात तो साफ है कि महिलाओं के आत्मसम्मान के खिलाफ उनसे इस तरह का कार्य कराना महिला उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। महिला भृत्य अगर चाहे तो उसकी शिकायत पर उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी हो सकती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि हर विभाग में महिलाओं की समस्याओं के लिए एक शिकायत शाखा होनी चाहिए। लेकिन वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया में शिकायत शाखा भी नहीं है।

वही अब सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब सिगरेट पीने पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन बावजूद इसके महिलाओं से सिगरेट मंगवा कर खुलेआम कार्यालय में पी रहे हैं अधिकारी। यह सरकार के नियमों के उल्लंघन के साथ सिविल सेवा आचरण अधिनियम के विपरीत भी है।

खैर समय रहते अगर यह अधिकारी महिलाओं का सम्मान करना सीख लेते है तो ठीक वरना महिला ने अगर अपने अपमान के खातिर उंगली उठाई तो अधिकारियों के होश ठिकाने आ जाएंगे।

error: Content is protected !!