** सत्ता पलट यात्रा की हुई शुरुआत, रथ को पार्टी प्रमुख अजीत जोगी ने दिखाई हरी झंडी, किया रवाना
कोरिया / नया छत्तीसगढ़ निर्माण के संकल्प के साथ प्रदेश के सभी 90 विधानसभा तक पहुँचने वाले सत्ता पलट यात्रा, छत्तीसगढ़ बचाव महारैली तथा छत्तीसगढ़ महतारी के रथों को पार्टी प्रमुख अजीत जोगी ने सागौन बंगला से रवाना किया।
यात्रा संयोजक ने बताया कि लूट और झूठ की सरकार को उखाड़ फेकने का अभियान है सत्ता पलट यात्रा। प्रदेश के सभी जिलों में रथ का भव्य स्वागत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शासन कर रही भाजपा सरकार लूट और झूठ की सरकार है जिसे 2018 में बदलने का मन प्रदेश की जनता बना चुकी है यह बात हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं क्योंकि आज हम लगभग आधे से ज्यादा विधानसभा की जनता से सीधे रूबरू होते आ रहे हैं। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे को मजबूत विकल्प मान रही है। हर जगह आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
सत्ता पलट यात्रा पहुँची चिरिमिरी – झूठ और लूट की नीति वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सत्ता परिवर्तन महारैली का आज चिरमिरी की आम जनता ने किया हृदय से स्वागत। इस सत्ता परिवर्तन यात्रा रैली पर केंद्रीय संचालन समिति के सदस्य पूर्व विधायक माननीय गुलाब सिंह जी ने कहा इस सत्ता परिवर्तन यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से यह साबित होता है कि छत्तीसगढ़ की जनता भी चाह रही है की “अबकी बार जोगी सरकार”।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रथ के साथ सत्ता पलट यात्रा के संयोजक भगत सोनी, सह संयोजक रवि मानव, प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी हामिद अली, केंद्रीय संचालन समिति के सदस्य पूर्व विधायक, गुलाब सिंह, छत्तीसगढ़ अधिकार यात्रा चिरमिरी प्रभारी निर्माण जायसवाल, जिला महामंत्री(महिला प्रकोष्ठ) कु. हमीद शाहीन खान, जिला अध्यक्ष जनसमस्या निवारण विभाग अभिषेक(मोनू)पाराशर, मनोज, इरफान अली(छोटू), संदीप पनिका, चंदन, राजेश, शकील खान, असफाक अली, इमरान खान, गौतम, ज्योति सिंह शामिल रहे।
