Advertisement Carousel

CM 13 दिसंबर को चिरमिरी में श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर / मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 13 दिसंबर को कोरिया जिले के चिरमिरी में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा में शामिल होंगे। डॉ. सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नया रायपुर से दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 3.05 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और वहां लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, गोदरीपारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

IMG_20171209_191829
आपको बता दे कि मृदुल कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञानयज्ञ का आयोजन 15 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह सात दिवसीय आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा चिरिमिरी में जारी है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्थानीय पटेल परिवार के अप्रवासी भारतीय चन्द्रकान्त एन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दीपक एम पटेल व चिरिमिरीवासियों के द्वारा कराया जा रहा है। जिसे आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का वाचक किया जा रहा है।

error: Content is protected !!