Advertisement Carousel

नक्सलियों ने आठ वाहनों को किया आग के हवाले

कोंडागांव / कोंडागांव पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि इरागांव से चूरेगाँव तक सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान इरागांव थाने से तीन किलोमीटर दूर जंगलों के बीच नक्सलियों ने कुल आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें मिक्सर मशीन, टिपर, ट्रेक्टर सहित जेसीबी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर सर्चिंग तेज़ कर दी गयी है। आपको बता दे कि नक्सलियों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था।

error: Content is protected !!