Advertisement Carousel

अवैध खनन से रेत माफिया कर रहे हैं कोरिया के नदियों का सीना छलनी, CM के करीबी लोगों का नाम आ रहा सामने, कोरिया प्रशासन की भुमिका भी संदिग्ध, देखें वीडियों…

कोरिया / छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में खनिज माफियाओं का कहर एक बार फिर बरपने लगा है। दिनों दिन माफियाओं के बढ़ते कदम से कोरिया के सरहदी इलाके में स्थित बनास नदी, खाडा खोह नदी, हरचौका मवई नदियों की छाती छलनी-छलनी होती साफ नजर आ रही है।

वैसे तो छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्रमांक 01 सोनहत – भरतपुर सहित समूचा कोरिया जिला खनिज संपदाओं से भरा जिला माना जाता है। लेकिन इन्हीं प्राकृतिक संपदाओं का दोहन करने में सुबे के माफियाओं को महारथ भी हासिल है। ये माफिया धारदार व आधुनिक हथियार के धौंस पर खुलेआम कोरिया में जगह-जगह जे सी बी / पोकलेन से दिन रात रेत की अवैध खनन कर रहे हैं।

इन नदियों के किनारे दर्जनों गांवों की बसाहट है। खदान ही गांव वालों के आजीवका का साधन है। लेकिन गांव वाले तो महज मजदूर बनकर ही जीवनयापन कर पा रहे हैं। यहां के खनिज के लूटरे माफिया बने हुए है। जो हथियार के बल पर दिनरात रोजाना सैकड़ों ट्रक रेत लूटकर ले जा रहे है।

देखें वीडियों – किस तरह नियमों को ताक में रख कर किया जा रहा है अवैध रेत उत्खनन …

आपको बता दे स्थानीय ग्राम पंचायत, स्थानीय प्रशासन, जिला खनिज विभाग व कलेक्टर कोरिया के अनुमति से ही यहां बड़े पैमाने में रेत का उत्खनन किया जा रहा है। यह बात इस लिए भी साबित हो रही चुकी मशीनें लगा कर खनिज अधिनियम व ngt के नियमों के विरुद्ध यह कारनामा किया जा रहा है।

ग्रामीणों की माने तो कोरिया में खनन माफिया अपने इस काम को अंजाम देने के लिए अपने दर्जनों गुर्गे को हथियार के साथ यहां तैनात रखते हैं। जिनके भय से ग्रामीण इसका विरोध तक नहीं कर पाते। कोरिया के सरहदी इलाको से रेत उत्खनन के लिए माफियाओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिनरात माफिया जे सी बी / पोकलेन के जरिये सैकड़ों ट्रकों से रेत की चोरी कर रहे हैं।

हर बार विभाग रसूखदार और नेताओं के सामने कार्रवाई के बजाय घुटने ही टेक दे तो भला आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा।

बहरहाल देखना यह है कि इस बार भी क्या विभाग कोई कार्रवाई कर पायेगा या फिर हर बार कि तरह इस बार भी कोरिया की छाती को ये माफिया छलनी करते रहेंगे।

IMG_20171212_211457

SC के आदेस को दिखा रहे ढेंगा – सुप्रीम कोर्ट के आदेस को ढेंगा दिखाते हुए इन नदियों पर प्रतिदिन जे सी बी / पोकलेन मशीन लगाकर हजारो टन रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिससे
शासन को लाखो रुपये के राजस्व का नूकसान हो रहा है।

CG से MP और UP तक रेत की हो रही सप्लाई – प्रतिदिन सैकडो ट्रक के द्वारा अवैध उत्खनन कर उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के तमाम जरूरतमंद जिलों में रेत की सप्लाई की जा रही है। इस अवैध उत्खनन में 10 टायरा वाहन से लेकर 18 टायरा वाहन दिन के उजाले में बेरोक – टोक लगे हुए है।

CM के करीबी लोगों का हाथ शामिल – इस बड़े खेल में स्थानीय लोगों के अनुसार प्रदेश के CM के बेहद करीबी ही नही बल्कि परिवार के लोग शामिल है सुत्र इस बात की ओर इशारा करते है। पुख़्ता नही पर पुरे सोनहत भरतपुर विधानसभा में यह बात खुल कर कहे जाने लगी है और शायद यही वो बड़ी वजह भी है जो इन पर कार्यवाही नही होने की बात दर्शाता है।

error: Content is protected !!