Advertisement Carousel

सौदान सिंह 21 जनवरी को कोरिया दौरे पर… पार्टी पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

कोरिया / भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन (सह) सौदान सिंह 21 जनवरी को कोरिया के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

सुत्रों द्वारा बताया गया है की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन (सह) सौदान सिंह के प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी साथ रहेंगे। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय में दिनाँक 21 जनवरी दिन रविवार को लेंगे।

इस दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एव सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नगर पंचायत के अध्यक्ष, विभिन्नय मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों, जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बैठक में उपस्थित होंगे।

error: Content is protected !!