कोरिया / मां तुझे सलाम एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन चिरिमिरी के गोदरीपारा संगत भवन में किया गया। कार्यक्रम में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता एवं नागरिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
आपको बता दे कि 69 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चिरमिरी के युवा नेता शिवांश जैन एवं उनके सभी साथियों के द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरे चिरमिरी के 15 विद्यालयों के कई छात्र छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही 20 नागरिकों का सम्मान किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों में से 18 श्रेष्ठ नागरिकों को चुना गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। चिरमिरी में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पहली बार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक करण कुमार एवं अध्यक्षता महापौर के डमरू रेड्डी ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रुप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभाव पटेल जोगी कांग्रेस के नेता शाहिद महमूद एवं भाजपा युवा नेता गोमती द्विवेदी, सुभाष कश्यप उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार लाहड़ी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार मॉडर्न कान्वेंट स्कूल कोरिया एवं तृतीय पुरस्कार मारिया स्कूल को मिला। अन्य सभी प्रतियोगी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक शिवांश जैन ने बताया यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संरक्षक डॉक्टर विनय जायसवाल ने बताया की चिरमिरी में ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ है और यह कार्यक्रम पूर्ण रुप से सफल था। अगले वर्ष से इस कार्यक्रम को और बढ़े स्तर में किया जाएगा ताकि ऐसे कार्यक्रम चिरमिरी को एक नई पहचान दिला सके।
