Advertisement Carousel

घरेलु व्यस्तता के कारण बच्चे का पालन-पोषण नही कर सकी माँ ने कलेजे के टुकड़े को कुँए में फेंका, रचा षडयंत्र भी नाकाम, अब जेल के सलाखों में पहुची माँ…..

कोरिया / माँ के कई रूप होते है पर आज एक माँ ने अपना जालिम रूप दिखाया है। जहाँ माँ अपने कलेजे के टुकड़े को खुद कुंए में फेंककर मंगलवार को देर रात तक बच्चे के लिए फूट-फूटकर रो रही थी और लोगों को एक नकाबपोश की झूठी कहानी बयां कर रही थी वो पुलिस पूछताछ में बुधवार को आखिरकार टूट गई और सच से सबका सामना करा दिया। 

IMG_20180131_175021
मामले में कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि दिनांक 30.01.18 को प्रार्थी कैलाश पटेल पिता स्व. रामधनी पटेल जाति कुर्मी उम्र 57 साल सा. बाजारपारा तेन्दुआ थाना पटना का रिपोर्ट किया कि दिनांक 30.01.18 को 2ः00 बजे दिन घर में बाहर ताला बन्दकर बस स्टैण्ड तेन्दुआ में निर्माणाधिन मकान को देखने गया था। घर में बहु काजल एवं नाती मंदिप पटेल उम्र 3 माह के थे, करीब 3ः00 बजे घर आया और बाहर का ताला खोलकर भीतर गया अन्दर आवाज देने पर बहु काजल के द्वारा प्रतिक्रिया नहीं देने पर घर अन्दर बने कुंआ के चालू पम्प को बन्द कर कुंआ के अन्दर देखा तो नाती मंदिप पटेल का लाश पानी के सतह में तैर रहा था बहु अपने कमरे में बेहोश पडी थी। घटना की सूचना गांव वालों को देकर उनकी मदत से नाती के शव को कुंआ से बाहर निकलवाया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 12/18 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया, अति. पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक को दी गई एवं उनके निर्देषानुसार मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, साथ ही शव का पी.एम. कराने पर डॉक्टर के द्वारा मृतक मंदिप की मृत्यु पानी में डुबने दम घुटने से होना बताया गया। पुलिस द्वारा मामला संदेहास्पद प्रतित होने से माता काजल से बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने पुत्र का हत्या करना स्वीकार कर लिया गया। उसके द्वारा बताया गया कि वह अपने पुत्र की देखरेख घरेलु व्यस्तता के कारण नहीं कर पा रही थी घर वाले भी पालन-पोषण में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसी बात से निराश होकर अपने पुत्र को कुंआ में फेंक कर हत्या करना स्वीकार की है। मर्ग जांच पर माता काजल के द्वारा हत्या का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना पटना में अपराध क्र. 30/18 धारा 302, भादवि. मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!