** ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर फेंका जूता, आरोपी गिरफ्तार
** पटनायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जूते को हाथ से रोक लिया
भुवनेश्वर / ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बारगढ़ में रैली के दौरान एक शख्स ने जूता उछाला दिया। हालांकि जूता उन्हें नहीं लगा। पटनायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जूते को हाथ से रोक लिया। वहीं, बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दे कि हाल ही में नवीन पटनायक के खिलाफ बालासोर में एक रैली के दौरान अंडे फेंके गए थे। हालांकि अंडा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा था। कुछ अंडों को सुरक्षाबलों ने लपक लिया था और फौरन ही मुख्यमंत्री के आगे सुरक्षा घेरा बना दिया था। अंडा फेंकने की घटना में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था।
नवीन पटनाक लोगों का अभिवादन कर रहे थे और जैसे ही वह मंच पर कुछ बोलने लगे वैसे ही एक जूता उनकी ओर उछाला गया जो मंच पर आकर लगा। सुरक्षाकर्मी के आगे बढ़ते ही सीएम नवीन वहां से हट जाते हैं। इसी बीच दूसरा जूता उनकी ओर आता है जिसे सुरक्षाकर्मी हाथ से रोक लेता है। हालाकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
