Advertisement Carousel

BJP की जन आशीर्वाद यात्रा 11 से प्रारंभ, चौथी पारी कार्यकर्ताओं के दम पर बनेंगा – श्रम मंत्री भईयालाल

** भाजपा का जिला स्तरीय बैठक संपन्न

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर में आहुत की। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता के अध्यक्षता में सपन्न हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जवाहरलाल गुप्ता, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, रविशंकर शर्मा, विरेन्द्र राणा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश शिवहरे, जिला मंत्री जनार्दन साहू, पिताम्बर गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सभापति कीर्ति वासो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा वैष्णो, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र चक्रधारी उपस्थित थे।

1
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने बताया कि, जिले के तीनो विधानसभा में 11 मार्च से 31 मार्च तक जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों का रात्रि विश्राम होगा एवं विश्राम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता से जन सवांद करेंगे।

श्रम,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो को जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान जन-जन तक पहुंचाएगें। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में चौथी पारी कार्यकर्ताओं के दम पर बनेंगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि, इस यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण जनता के बीच जाएंगे तथा जनता से संवाद करते हुए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे केन्द्र सरकार द्वारा जो जन कल्याणकारी कार्यक्रम किए हैं एवं छग प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समूचे प्रदेश में विकास के काम किए गए हैं इन सभी बातों को इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव, गली-गली व मुहल्लों में जाकर जनता के बीच बताया जाएगा।

विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि, भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 11 मार्च से प्रारंभ होगी, जो 31 मार्च तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से गांव, गली व मोहल्लों में जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सुभाष साहू, गुलाब गुप्ता, सुभाष जायसवाल, राजेश सिंह, संतोष द्विवेदी, कुबेर साहू, विनोद साहू, रामकृष्ण शर्मा, सुवेज अहमद, फिरदोस अहमद,रमन गुप्ता, चंचल राजवाड़े, रेवा यादव, तीरथ राजवाड़े, राजीव रंजन श्रीवास्तव, प्रखर गुप्ता, गोपाल राजवाड़े, नरेश्वर रजक, कपिल जायसवाल, रामधन देवागंन, गिरवरधारी सिंह, पी.मनी, धनंजय पाण्डेय, द्वारिका जायसवाल, मोतीलाल राजवाड़े, ईश्वर राजवाड़े, दखल सिंह, हीरालाल राजवाड़े, हीरालाल यादव, मनीलाल राजवाड़े, राजेश सिंह, अभिमन्यु मृदुली, प्यारेलाल साहू, जगदीश साहू, ईरशाद अहमद, हरित शर्मा, प्रवीन सिंह, कामतानाथ तिवारी, धीरेन्द्र साहू, राजाराम दास, अरशद अहमद, रोशन राजवाड़े, प्रदीप राजवाड़े, निरूपमा ताम्रकार, अनिता मिश्रा, महेश्वरी सिंह, अलका गांधी, उर्मिला नेताम, गीता गिरी, अर्चना राय, रानी खटिक, मंजू जिवनानी, कमरू निशा, उमाशंकर राजवाड़े, इंदरसाय राजवाड़े, धर्मवती राजवाड़े सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!