Advertisement Carousel

1000 जिलेटिन स्टिक सहित 75 डेटोनेटर जब्त, आठ गिरफ्तार

जगदलपुर / तेलंगाना के भद्राचलम पुलिस ने बीजापुर के तर्रेंम में रहने वाले आठ लोगों को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा हैं। ये आठ लोग जिस ट्रक में सवार थे, उस ट्रक से पुलिस ने करीब एक हजार जिलेटिन की स्टिक और 75 डेटोनेटर भी बरामद किए हैं।

सूत्रों का कहना है कि बीजापुर के तर्रेम से कुछ लोग खम्मम मिर्ची तोड़ने के काम से गए थे। जब वे वापस बीजापुर लौट रहे थे, तब भद्राचलम पुलिस को किसी ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग एक ट्रक में सवार होकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रुकवाया और जांच की तो इसमें से जिलेटन और डेटोनेटर बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक से ये सामान बरामद हुआ है, उसके चालक ने इसके संबंध में दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए हैं।

ऐसी आशंका है कि यह सामान माओवादियों को सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!