Advertisement Carousel

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने दिये निर्देश: CM डाॅ सिंह

** उज्जवला योजना में किये गये संषोधन से 50 लाख अतिरिक्त परिवारों को मिलेगा लाभ

** कोरिया और सूरजपुर जिले की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कोरिया / मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के क्रियान्वयन में केन्द्र शासन द्वारा हाल ही में किये गये संषोधन के परिणामस्वरूप अब छत्तीसगढ़ के करीब 50 लाख अतिरिक्त परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होनें बताया कि संषोधन के बाद अब अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग सभी लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को, अंत्योदय योजना के हितग्राहियों, तेन्दूपत्ता संग्रहण कर्ताओं तथा अत्यंत पिछडा वर्ग के लोगो को उज्जवला योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी आज यहाॅ कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न कोरिया और सूरजपुर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक में दी। 

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के लक्ष्य को समयबद्व ढंग से क्रियान्वित कर उनका लाभ जरूरत मंद को पहुचाएं। उन्होनें कहा कि निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए दिन और माहवार के हिसाब से लक्ष्य और कार्ययोजना निर्धारित करें और सुनियोजित ढंग से उनका क्रियान्वयन करें तथा षासन की प्राथमिकता की योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीश्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि लोगो को पेयजल के लिए कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होनें प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मनेन्द्रगढ, चिरमिरी आदि नगरीय क्षेत्र में एसईसीएल से बात कर इस समस्या का निदान करें।

मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने कहा कि लोक सुराज अभियान के दौरान राषन कार्ड में जिन नये हितग्राहियों का नाम जोड़ा गया है और जिन हितग्राहियों के नये राशन कार्ड बनाये गये उन्हें अप्रैल माह से राषन उपलब्ध कराना सुनिष्चित करें। उन्होनें सौर सुजला योजना और सौभाग्य योजना की समीक्षा करते हुए विद्युत मंडल के अधिकारियों से कहा कि वे निर्माणाधीन विद्युत उप केन्द्रो को समय पर पूर्ण कराना सुनिष्चित करें। इसके साथ उन्होनें विद्युत विहीन घरों और मझरा टोला में विद्युत पहुचाएं। सूरजपुर जिले के 87 पाराटोलों और कोरिया जिले के 166 पाराटोलों का विद्युतीकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र के विद्युतविहीन गावं का विद्युतीकरण करने के लिए एसईसीएल को सूचना देकर शीघ्र विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए षिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव अजय सिंह ने अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्र में आबादी पट्टा वितरित न होने की स्थिति में मई माह में वितरित किये जाने वाले आबादी पटटे की फोटोकापी के आधार पर आवास स्वीकृत करने की कार्यवाही करें। बैठक में लोक सुराज अभियान लक्ष्य समाधान के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों और उनके निराकरण, स्वच्छ भारत अभियान, मनरेगा, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राषन कार्ड, सौर सुजला योजना, सौभाग्य योजना, पेयजल सूखा राहत जाति प्रमाण पत्र आदि की समीक्षा की गई है।

बैठक में कोरिया जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि लोक सुराज अभियान लक्ष्य समाधान के तहत जिले में 54 हजार 534 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 50 हजार 858 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि मांग से संबंधित 52 हजार 526 आवेदनों में से 48 हजार 957 आवेदनों का निराकरण और षिकायत से संबंधित 2 हजार 8 आवेदन में से एक हजार 901 आवेदनों का निराकरण किया गया है। उन्होनें बताया कि राशन कार्ड के 4 हजार 585, व्यवसाय हेतु ऋण के 5, रोजगार उपलब्ध कराने की मांग के 25, ट्रासंफार्मर एवं खम्भो की मांग के 802, भूमि सुधार के 558, हैण्डपंप मांग के 2 हजार 405, वृद्वावस्था सहायत के 358, सामाजिक सुरक्षा पेंषन के 625, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा येाजना के 73, मजदूरी भुगतान की शिकायत के 324, सीमाकंन, नामांतरण तथा बटवारा के 2 हजार 288 आवेदन का निराकरण किया गया है।

सूरजपुर जिले के कलेक्टर के.सी.देवसेनापति ने आज यहाॅ बताया कि लोक सुराज अभियान लक्ष्य समाधान के अंतर्गत 64 हजार 102 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 60 हजार 366 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। इनमें मांग से संबंधित 61 हजार 645 ओवदनों में से 58 हजार 377 आवेदनों का निराकरण और षिकायत से संबंधित 2 हजार 457 आवेदनों में से 1 हजार 989 आवेदनों का निराकरण किया गया है।

बैठक में प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा, प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, सरगुजा सांसद कमलभान सिंह, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, मार्कफेड के अध्यक्ष राधाकृश्ण गुप्ता, मनेन्दगढ क्षेत्र के विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, नगर निगम चिरमिरी के महापौर के.डोमरू.रेडडी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टी.जे.लांगकुमेर,  मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव सोनमणि बोरा, जनसम्पर्क विभाग के विशेष सचिव सह संचालक राजेश सुकुमार टोप्पो, क्रेडा के प्रबंध संचालक अंकित आंनद, जिले के प्रभारी सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, सरगुजा संभाग के कमिश्नर अविनाश चम्पावत, पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु गुप्ता, कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सरगुजा संभाग के संभागीय अधिकारी तथा कोरिया और सूरजपुर जिले के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!