Advertisement Carousel

कोरिया में CM डॉ रमन ने किससे और क्यों कहा मुझे कोई खतरा तो नहीं ?

00 मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह से की बाल गृह के बच्चों ने सौजन्य मुलाकात
00 बच्चों की बौध्दिक क्षमता पर व्यक्त की ख़ुशी 
कोरिया / प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह से आज बाल गृह बालक के 08 बच्चों ने सौजन्य मुलाकात की। बच्चों ने अपने द्वारा कागज से निर्मित पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने बच्चों से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री से मिलने की बच्चों के हौसले एवं बेझिझक बातचीत के अंदाज को देखते हुए बच्चों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। 
इस लिंक पर जाकर देखें वीडियों….
https://youtu.be/hOMWgVhgN4M
इस दौरन मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने बच्चों पूछा कि पढ लिखकर भविष्य में क्या बनोगे? इस पर राहुल दुबे ने तत्परता से उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री बनने की बात कही। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा मुझे कोई खतरा तो नहीं फिर राहुल का हौसला आफजायी करते हुए पढाई लिखाई करने और भविष्य में मुख्यमंत्री बनने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
इसी तरह अन्य बच्चों ने राहुल विष्वकर्मा ने सी.आई.डी अधिकारी, टुकेष्वर ने पुलिस अधिकारी, मनोज सहित अन्य बच्चों ने भी प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तत्पष्चात बच्चों ने मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह के समक्ष अपने द्वारा बनाये गये पेंटिंग को प्रदर्षित किया। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने उनके पेंटिंग की सराहना की । इसी क्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह को डिक्शनरी भी भेंट की। मुख्यमंत्री डाॅ.सिंह ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, मनेन्दगढ क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्य सचिव अजय सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संबोध सिंह, जनसंपर्क विभाग के संचालक एवं विषेश सचिव स्वतंत्र प्रभार राजेष सुकुमार टोप्पो, सरगुजा संभाग के आयुक्त अविनाष चंपावत, पुलिस महानिरीक्षक हिमांषु गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेश सिसोदिया, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रमाकांत चंद्राकर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी आषीश गुप्ता, बाल कल्याण अधिकारी सुनील शर्मा उपस्थित थे।
error: Content is protected !!