Advertisement Carousel

एन्टी नक्सल सांग एल्बम व रक्षक यातायात किताब का CM डॉ रमन ने किया विमोचन

कोंडागाँव / मोर संगवारी पुलिस कोंडागांव के अंतर्गत एन्टी नक्सल सांग एल्बम व रक्षक यातायात किताब का मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग के द्वारा कांकेर में विमोचन किया गया है।

आपको बता दे कि एन्टी नक्सल ऑडियो एल्बम में हल्बी और छत्तीसगढ़ी बोली में गाने रिकॉर्ड किये गए हैं। स्थानीय बोली के माध्यम से जनता तक छत्तीसगढ़ सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के सम्बन्ध में बताया गया है।पहली बार ऐसा गीत एल्बम जारी किया जा रहा है इसमें asp माहेश्वर नाग तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। रक्षक किताब को तैयार करने में सूबेदार गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।


रक्षक किताब यातायात जागरूकता तथा नवा बिहान गीत एल्बम कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लवा के सतत मार्गदर्शन में तैयार कराया गया है। यह कम्युनिटी पोलिसिंग का एक अनूठा तरीका है। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों एवं आम जनता ने बहुत सराहा है।

आगे भी कोंडागांव पुलिस द्वारा रेंज पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के मार्गदर्शन में इस तरह के कम्युनिटी पोलिसिंग की कार्यक्रम आयोजित करते रहेगी।

error: Content is protected !!