Advertisement Carousel

सर्चिंग के दौरान 1 महिला सहित 7 नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर / नारायणपुर पुलिस ने बड़ी सफलता मिलने का दावा किया है। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान एक महिला सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी नक्सली कई वारदातों में शामिल थे।

मिली जानकारी के मुताबिक जवान नारायणपुर में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान 1 महिला सहित 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। जवानों ने इरपानार, भटबेड़ा और गुमियाबेड़ा के जंगलों से आरोपी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सली :-

जैतराम कश्यप (30),
मंडीराम (35)
मनाजी कतलामी (26)
बुधराम वड्डे (40)
सोनारू उर्फ गडगे वड्डे (45)
लालूराम (50)
झनकाय कतलाम (19)

पुलिस के मुताबिक बोरंड में आगजनी और इरपानार में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ की घटना में आरोपी शामिल थे। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए थे। कुकड़ाझोर और ओरछा थाने पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार नक्सली मिलिशिया सदस्य, जनताना सरकार और नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में पुलिस के आने की सूचना देना, नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करना, नक्सलियों का सामान पहुंचाने, संतरी ड्यूटी, बैठक के लिए लोगों को एकत्र करना, नक्सलियों के साथ शासकीय भवनों में तोड़फोड़ करने और पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने का काम करते थे।

error: Content is protected !!