रिपोर्ट / राहुल सेवग
देशनोक / बीकानेर – देशनोक में कई पार्षद और चेनाराम सेवग पानी की टंकी पर चढ़ गए थे । देवी सिंह भाटी ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। उसी दौरान भाटी समर्थक उनको दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस वजह से वह पानी की टंकी पर चढ़ गए थे कि भाटी जी आप चुनाव लड़ोगे।
काफी देर तक लोगों ने टंकी से नीचे उतरने की समझाइश करते रहे। लेकिन पार्षद व समर्थक नहीं माने। ऐसे में लोगों ने देशेनोक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस व पालिकाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पानी पर चढ़े पार्षद व समर्थकों से समझाइश की। फिर भी बात नहीं मानी। उनका कहना था कि देवीसिंह भाटी द्वारा चुनाव नहीं लडऩे के ऐलान से वे आहत है।
जब तक चुनाव भाटी चुनाव लडऩे के लिए राजी नहीं हो जाते हम टंकी से हीं उतरेंगे। करीबन 2 घंटे बाद देवीसिंह भाटी ने फोन पर टंकी पर चढ़े पार्षद व समर्थकों को आश्वासन दिया तब जाकर वे टंकी से नीचे उतरे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी द्वारा चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा से नाराज पार्षद भगवान दान चारण व समर्थक चैनाराम सेवग जो देशनोक नगर पालिका की टंकी पर चढ़े गए। काफी देकर समझाइश की फिर भी नाराज समर्थक नहीं माने। ऐसे में देवीसिंह भाटी ने फोन पर वार्ता कर आश्वासन दिया तब जाकर टंकी से नीचे उतरे।
