Advertisement Carousel

नेसार अगर यूहीं लिखते रहे तो वो दिन दूर नही की इन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा – संजय अलंग


** नेसार की “हांफता हुआ शोर” पुस्तक का हुआ विमोचन

कोरिया / केपी सिंह स्मृति आयोजन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर के वरिष्ठ लेखक नेसार नाज की पुस्तक “हांफता हुआ शोर” का आज विमोचन हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. संजय अलंग, अधिवक्ता महेंद्र दुबे, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता रामधनी गुप्ता, उमा शंकर शुक्ल उपस्थित रहे।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि संजय अलंग ने कहा कि नेसार अगर युही लिखते रहे तो वो दिन दूर नही की बैकुंठपुर के इस व्यक्ति को पद्मश्री से आनेवाले समय मे नवाजा जाएगा। नेसार ने छोटी – छोटी चीजों को जोड़ कर एक बेहतरीन पुस्तक का संग्रह किया है। भगवान से कामनां है की नेसार की आगे और 2 – 4 किताबें आये हमें उन्हें भी पढ़ने का मौका मिले। नेसार की कहानी में सबसे बड़ी खासियत यह है कि जिस परिवेश में उन्होंने समय बिताया था पात्र भी वहीं से उठाया है और उसे ही कहानियों में शामिल किया, कई पात्र उन्होंने अपने परिवार का भी शामिल किया है। “हांफता हुआ शोर” में जो कहानियां शामिल है, उनमें छोटे-छोटे किरदारों को लिया गया है।


नेसार नाज ने इस अवसर पर रुंधे गले से कहा कि वो डॉ. अलंग का एहसान जिंदगी भर नही भूलेंगे, आज इस अवसर पर मेरी परवरिश जिन्होंने की है वो भईया और भाभी का सम्मान किया जाना चाहिए। उनकी इस बात को तत्काल मानते हुए उनके भईया और भाभी का सम्मान डॉ. संजय अलंग द्वारा किया गया।

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने कहा कि नेसार नाज की कहानियां अब नए दौर में समाज को सकारात्मक रुख की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कलम में दुनिया को बदलने की ताकत है।

समिति के सदस्य और हाईकोर्ट में अधिवक्ता महेंद्र दुबे ने बताया कि 6 जनवरी को इसका लोकार्पण दिल्ली के पुस्तक मेला में किया गया और स्थानीय स्तर पर इसका विमोचन आज किया जा रहा है। नेसार सहित यह क्षेत्र, जिलेभर के लोगों के लिए गर्व की बात है।


कार्यक्रम के अंतिम दौर मे पुस्तक को आम लोगों के पढ़ने के लिए स्थानीय रामानुज स्कूल, कॉलेज, नवोदय विद्यालय और नगर पालिका के लायब्रेरी हेतु किताबों का वितरण किया। जिसके पश्चात समस्त अथितियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समिति के राजेंद्र सिंह दद्दा, योगेश गुप्ता, रुद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!