कोरिया / अटल विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कोरिया आगमन पर देवरहा सेवा समिति ने मुलाकात किया। देवरहा सेवा समिति ने कई मांगो के मांग पत्र को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को सौंपा। इस दौरान समिति के फोटो एलबम का मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने विमोचन किया।
इस दौरान श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, विधायक श्याम विहारी जायसवाल, विधायक चम्पा देवी पावले, भाजपा जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामधनी गुप्ता, अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुभाष साहू, सुरेंद्र चक्रधारी, रमन गुप्ता, रजनीश गुप्ता, आशीष शुक्ला, धनेंद्र मिश्रा, रवि सिंह, अनिल खटीक, अरविंद सिंह डब्लू, घनश्याम साहू, अतुल गुप्ता, अतुल शुक्ला, महेश तिवारी,बबलू महाजन, मनोज सोनी, गप्पू जायसवाल, आनन्द सिंह शामिल हुए।