Advertisement Carousel

जनता कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन पहुँचे टपरी द टिफे, मूकबधिर बच्चो के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना

रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली आज राजधानी के मरीन ड्राइव स्तिथ टपरी द टिफे रेस्टॉरेंट द्वारा मूक बधिर बच्चो ओर व्यक्तियों के उत्थान और उनके व्यवस्थापन हेतु आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित हुए।

इस दौरान मूक बधिर बच्चो ने अपनी भाषा मे राष्ट्रगान का गायन किया। बता दे कि टपरी द टिफे में सारे स्टाफ मूकबधिर वैवाहिक जोड़े है। इस कैफे की खासियत यह है कि यहा 34 तरह की अलग – अलग चाय मिलती है। साथ ही यहा पर एक दान बॉक्स रखा गया है, जिसमे स्वेच्छा दान में मिली राशि का उपयोग मूकबधिर बच्चो के मनोरंजन और उनके शिक्षा पर खर्च किये जायेंगे।

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में नितिन भंसाली ने टपरी द टिफे द्वारा मूकबधिर बच्चो के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ये बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे देश के युवाओ की सोच समाज सेवा और जनसेवा की ओर बढ़ रही है। नितिन भंसाली ने टपरी द टिफे के फाउंडर इरफान एहमद और उनकी पूरी टीम को इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाये देते हुए उनके द्वारा मानवसेवा के मिशन में पूर्ण रूप से हर संभव सहयोग किये जाने की भी बात कही। साथ ही राजधानी की जनता से टपरी द टिफे की विजिट किये जाने का आग्रह भी किया।

error: Content is protected !!