Advertisement Carousel

बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत

बिहार / मोतिहारी ज़िले में एक बस सड़क हादसा हो गया है। दिल्ली की ओर आने वाली एक बस मोतिहारी के कोटवा में बेलवा के पास पलट गई और बस में आग लग गई।

अभी तक की जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है।

error: Content is protected !!