Advertisement Carousel

वायु प्रदूषण से हर वर्ष 70 लाख लोगों की मौत: WHO

दिल्ली / विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर वर्ष सत्तर लाख लोगों की वायु प्रदूषण के कारण होती है मौत, वायु प्रदूषण के कारण जान गंवाने वाले अधिकतर एशिया और अफ्रीका के ग़रीब देशों के निवासी, पृथ्वी पर हर 10 में से नौ लोग ले रहे हैं प्रदूषित हवा में सांस।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वायु प्रदूषण से अब भी हर वर्ष लगभग 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर लोग एशिया और अफ्रीका के गरीब देशों के होते है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार लगभग एक तिहाई मौतें हृदय संबंधित बीमारियों और फेफड़ों के कैंसर से होती है। इन बीमारियों में ज्यादातर योगदान वायु प्रदूषण का होता है। स्वास्थ्य संगठन का यह आकलन 4300 से अधिक शहरों के उपग्रह डाटा और डाटा बेस पर आधारित है। स्वास्थ्य संगठन विश्व स्तर पर वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य में तेजी से बदलाव लाने के लिए अक्टूबर में एक सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि पृथ्वी पर हर 10 में से 9 व्यक्ति प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं।

error: Content is protected !!