रायपुर / पत्थलगड़ी मामले में कांग्रेस के जांच के दल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे प्रदेश संगठन और फिर चर्चा के बाद रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी।
प्रदेश आदिवासी कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय टीम का गठन पत्थलगड़ी मामले की जांच के लिए किया गया था। इस दल ने बछराव, कलिया बुटंगा और सिहारडांड का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर इस अभियान के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीणों ने खुलकर इस दल के सामने अपनी बात रखी। ग्रामीणों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
