दंतेवाड़ा / देश की अनोखी शादी जो पहले आपने कभी सुना न देखा होगा, वो दंतेवाड़ा में संपन्न हुई, यहां कड़कनाथ मुर्गे की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ विधि-विधान से संपन्न हुई। गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक नृत्य में कड़कनाथ मुर्गे की आज बारात निकली गई।
आपको बता दे की मुर्गों की दुर्लभ प्रजाति कड़कनाथ को सहेजने का संदेश देने आज शनिवार को कालिया और सुंदरी के विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। ये दोनों कड़कनाथ प्रजाति की उन्नत किस्म के नर-मादा हैं। दंतेवाड़ा में इस अनोखी शादी का मकसद कड़कनाथ मुर्गे के पालन को बढ़ावा देना था। ताकि देशभर में पता चल सके की दंतेवाड़ा भी कड़कनाथ मुर्गे पालन से जुड़ा है। इसलिए सभी पालकों ने मिलकर इस अनोखी शादी को संपन्न कराई। दंतेवाड़ा के किसानों की आय का मुख्य स्त्रोत मुर्गी पालन ही है। इसलिए इसके पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
आज शनिवार को मुर्गे की बारात धूमधाम से निकाली गई। जिसमें लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन बारातियों में आकर्षण का केंद्र था वो बतख जो मुर्गे की बारात में शामिल हुआ था।
इस्से पहले गुरुवार को मंडपाच्छादन के साथ रस्मों की शुरुआत की गई। इस आयोजन में कड़कनाथ के उत्पादन से जुड़े किसानों के परिवार के साथ, जनप्रतिनिधि, अफसरों के साथ आमजन भी शामिल होंगे। फाइल तस्वीर
