Advertisement Carousel

मनेन्द्रगढ़ के मांगों को नकारे जाने पर फैले आक्रोश के विरुद्ध राजधानी रायपुर में एक दिवसीय उपवास व प्रदर्शन – प्रवीण जैन

कोरिया / कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने हाल ही में प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह के कोरिया मनेन्द्रगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है और पूरे विधानसभा में फैले आक्रोश के विरुद्ध एक दिवसीय प्रदर्शन व उपवास राजधानी रायपुर में दिनांक 12 मई 2018 दिन रविवार को करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने बताया की छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बीते दिनों मनेन्द्रगढ़ के दौरे पर आये थे जिससे मनेन्द्रगढ़ की जनता आस्वस्त थी कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे किन्तु मनेन्द्रगढ़ विधानसभा की जनता को निराशा हाँथ लगी, मनेन्द्रगढ़ की जनता ने अपने विधायक श्याम बिहारी जायसवाल से उम्मीद की थी कि वे मनेन्द्रगढ़ जिला, मेडिकल कॉलेज, केंसर अस्पताल सहित प्रस्तावित अनेकों मांग दमदारी से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, किन्तु विधायक सिर्फ अपनी टिकिट बचाने मुख्यमंत्री जी के पैर छूते रह गए और मनेन्द्रगढ़ विधानसभा की आवश्यक मांगों को चाटुकारिता की वजह से उठाये नही।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रवीण जैन ने कहा कि इतने लाचार और कमजोर विधायक से जनता में घोर निराशा है, श्री जैन ने बतलाया कि वे भी मनेन्द्रगढ़ जिला सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने गए थे। किंतु अनुमति होने के बाद भी प्रशासन ने भाजपा नेताओं के इशारे पर उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नही दिया गया।
प्रवीण जैन ने बतलाया कि पूरे विधानसभा में फैले आक्रोश के विरुद्ध एक दिवसीय प्रदर्शन व उपवास राजधानी रायपुर में दिनांक 12 मई 2018 दिन रविवार को करने का निर्णय लिया है जिससे कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा की प्रमुख मांगे प्रदेश स्तर पर उठाकर मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों तक पहुंचाई जा सके।

error: Content is protected !!