Advertisement Carousel

करेंट की चपेट में आने से विवाहिता की हुई मौत

कोरिया / जिले के नगरीय क्षेत्र डोमनहिल वार्ड क्रमांक 39 में निवासरत वर्मा क्लॉथ स्टोर के संचालक की धर्मपत्नी सरोज वर्मा का बीते शुक्रवार की रात्रि अपने घर पर करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए, मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 डोमनहिल भीम दफाई एवं डोमनहिल के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कपडे के बड़े व्यवसाई वर्मा क्लॉथ की पत्नी सरोज वर्मा का करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को जब इस की जानकारी मिली तो परिजन उसे तत्काल रीजनल अस्पताल कुरासिया ले गए जहाँ उपस्थित चिकित्सकों में विवाहिता को मृत घोषित करते हुए उसके घर ले जाने की बात कही गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस में मौके पर पहुच कर मर्ग कायम करते हुए पीएम के बाद शव को उसके परिजनों को दिया।

error: Content is protected !!