रायपुर / प्रदेश के किसानो, युवाओ एवं महिलाओ की बदहाली के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 4 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। किसानो को 2500 रूपये समर्थन मूल्य, प्रदेश के युवाओ को शासकीय व गैर शासकीय संस्थाओ में नौकरी पर 90 % आरक्षण, गैर आबादी क्षेत्र की काबिज जमीन को आबादी घोषित कर सभी को आबादी पट्टा एवं प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग प्रमुख है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि विधानसभा के अंतिम सत्र को भाजपा की अंतिम पारी में बदलने के लिये दोपहर 12:00 बजे मंडी गेट पंडरी के समीप जनसभा के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता सीधे विधानसभा कूच करेंगे। इस कार्यकम के संयोजक शहर अध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी डॉ ओम प्रकाश देवांगन को बनाया गया है। इसके लिये बैठकों में पहले ही रणनीति तय कर दी गयी है, पदाधिकारियों को अलग- अलग क्षेत्रों से लाने की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाले कार्यकर्त्ता सीधे सभास्थल मंडी गेट पहुंचेंगे।
घेराव में विधायक अमित जोगी, पूर्व विधानसभा उपाध्य्क्ष धर्मजीत सिंह, पूर्व संसद देवब्रत सिंह, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, डॉ हरिराम भारद्वाज, उप महापौर गजराज पगारिया, इक़बाल अहमद रिज़वी,प्रभारी महामंत्री अब्दुल हमीद हयात, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, गुलाब सिंह, डॉ रामलाल भारद्वाज, ह्रदय राम राठिया सहित जया कश्यप, द्वारिका साहू, प्रकाश देशलहरा, बसंत आडिल, टिकेश प्रताप सिंह, डॉ अनामिका पाल, दयाराम निषाद पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व विधायकों का संबोधन एवं उपस्थिति रहेगी।
