** भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिश सिंह ने शेयर किया पोर्न वीडियो, विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला जलाने वाली भाजपा अब अपने गिरेबांन में झांके
रायपुर / भाजपा व्हाट्सअप ग्रुप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिश सिंह ने पोर्न वीडियो शेयर किया। जिस पर कार्यवाही की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लीलता फैलाने वाले भाजपा वाट्सअप ग्रुप के एडमिन भाजपा मंत्री राजेश मूणत के करीबी सत्यम दुआ एवं ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर करने वाला भाजपा विधायक श्रीचंद्र सुंदरानी के करीबी भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह है।
उन्होंने कहा कि सीधे सरल आदिवासी विधायक बृहस्पति सिंह की मोबाइल गुम होने के बाद किसी ने बृहस्पति सिंह को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के गलत मकसद से षडयंत्रपूर्वक अश्लील वीडियो शेयर कर दिया था, जिसके लिये विधायक बृहस्पति सिंह को दोषी ठहरा कर कार्यवाही की मांग करने वाले भाजपा के नेताओं ने उनका पुतला तक जलाया था। अब भाजपा नेता जनता को बताएं कि भाजपा व्हाट्सअप ग्रुप के एडमिन और पोर्न वीडियो शेयर करने वाले भाजपा के नेता का पुतला कब जलायेंगे? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंत्री राजेश मूणत के कथित सीडी बनाने वालों का भी संबंध भाजपा से ही है। सूत्रों से पता चला कि मंत्री की कथित सीडी कांड की जांच कर रहे सीबीआई को भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने पूछताछ में छह मंत्रियों की सीडी होने की बात कहीं थी।
इससे स्पष्ट हो जाता है कि पोर्न वीडियो देखना और सीडी बनाना भाजपा से जुड़े हुए लोगों की ही फितरत है। राजेश मूणत कथित सीडी मामले में भाजपा का पूरा सत्ता प्रतिष्ठान संलिप्त है।
