Advertisement Carousel

चुनाव की तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, बैठक आहूत, कार्यकर्ताओं ने रखी अपनी राय

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आज बैकुण्ठपुर विधानसभा की बैठक आहूत की गई। जिसमें मोबाईल तिहार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा किया गया।

बता दे कि आगामी कुछ माह बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने है जिसको लेकर सभी पार्टी लगातार बैठक आहूत कर नित नए योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में लगी। इसी तारतम्भ में आज बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।

उक्त बैठक में मोबाईल तिहार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर खुल कर चर्चा किया गया व सम्बंधित विषयों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी – अपनी राय दी गई।

इस दौरान बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री भईया लाल राजवाड़े, कोरिया जिला अध्यक्ष तीरथ गुप्ता, महामंत्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक द्वारिका गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला कार्यसमिति सदस्य रामधनी गुप्ता, श्रम कर्मकार सदस्य प्रेमकांत झा, एल्डरमैन भानुपाल, जिला उपाध्यक्ष विपिन बिहारी जायसवाल, मंत्री प्रतिनिधि रेवा यादव, भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रखर गुप्ता, मंडल महामंत्री कुबेर साहू, मंडल अध्यक्ष निरुपमा दास, अमरप्रीत कौर, धरमपती राजवाड़े, सावित्री दास, रेखा सिंह, मंजू जीवलानी, मनोरमा जायसवाल मौजूद रहे।

error: Content is protected !!