Advertisement Carousel

शराब से इतनी नफरत की पति के अंतिम संस्कार पर भी नहीं आई पत्नी, माँ ने दी नम आँखो से विदाई

00 शराब की लत से हुई कालरी कर्मी की मौत शराब का आदि होने से पत्नी ने किया अंतिम संस्कार करने से इंकार.

00 पीएम के बाद माँ ने दी नम आँखो से विदाई. माँ की अनुकम्पा नियुक्ति पर छ माह पहले मिली थी नोकरी.

00 शराब की बोतल का कांच बना मौत का कारण पुलिस को शव के पास से मिले नगद 45 हजार रूपए.

कोरिया / चिरमिरी – शहर के डोमनहिल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 उड़िया दफाई में निवास रथ कालरी कर्मी शिव प्रधान की गुरुवार को अत्यधिक शराब पीने  के कारण उसके घर में ही मौत हो गई मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहोंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है ।

चौकी प्रभारी कोरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की शहर के डोमनहिल क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 39 उड़िया दफाई सोनवानी में निवास रथ कालरी कर्मी शिव प्रधान के द्वारा बीते बुधवार की मध्य रात्रि शराब दुकान से दो से तीन बोतल शराब खरीद कर स्वयं पीने के लिए अपने घर लाया गया था । मृतक शिव प्रधान गुरुवार को भी पहले से ही अधिक शराब पी रखी थी उसके बाद भी और शराब पीने की कोशिश की गई जिस पर उसके घर पर कई शराब की खाली बोतले एवं कांच के टुकड़े पढ़े हुए थे अत्यधिक शराब पीने के कारण मृतक के पैर में कांच का टुकड़ा घुस गया जिससे उसके पैर की कोई नश कट गई मौके पर उसके पैर से अत्यधिक रक्त का रिसाव हुआ और वह उसी स्थान पर बेहोश हो कर गिर गया मृतक को गिरने से उसी स्थान पर पड़े कुछ और कांच के टुकड़े उसके शरीर में लग गए कुछ समय के बाद मृतक को होश आने पर उसके द्वारा पानी पीने की कोशिश की गई और वह उस स्थान से उठ कर घर के आँगन की ओर गया जहां पानी नहीं मिलने पर एवं उसके शरीर से अत्यधिक रक्त के रिसाव होने से उसकी मौत हो गई ।

ज्ञात हो की मृतक पहले से अत्यधिक शराब का आदि था जिस कारण उसने अपने परिवार को घर से भगा दिया गया था । मृतक के पिता की मौत के बाद नियम अनुसार शहर की एसईसीएल एजेंसी ने मृतक की माँ को अनुकम्पा नियुक्ति दी थी जिस पर उसकी माँ के द्वारा अपने पति की अनुकम्पा नियुक्ति पर शहर के कुरासिया कालरी गोद्रीपारा क्षेत्र में नोकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया जा रहा था मृतक अपने परिवार में एकलौता पुत्र था और मृतक की एक ही बहन थी जिसका विवाह लगभग 4 वर्ष पहले उसके ग्रह ग्राम उड़ीसा में हुआ था । बावजूद इसके शहर की एसईसीएल एजेंसी द्वारा लगभग दो वर्ष पहले अपने नियमो में परिवर्तन करते हुए अपनी कंपनी में कार्यरत सभी महिलाओं अपने लड़का लड़की  और उनके रिटायर्ड अवधी के पांच वर्ष पहले नोकरी देने का नियम बनाया था जिसपर मृतक शिव प्रधान की माँ ने उसका विवाह करते हुए उसे अपनी अनुकम्पा नियुक्ति दे दी थी वही शहर की एसईसीएल कंपनी ने उसकी नियुक्ति अनुसार उसका कार्य क्षेत्र जिले के चरचा कालरी में कार्य करने की जिम्मेदारी सौपी थी मृतक का अभी उसके कार्य क्षेत्र में एक वर्ष भी नहीं बीता था । मृतक शिव प्रधान अत्यधिक शराब का आदि होने के कारण एक एक माह डियूटी पर नहीं जाता था जिसको लेकर आये दिन परिवार में हमेशा ही विवाद की स्थिति निर्मित होती थी अपनी शराब की लत के कारण मृतक शिव प्रधान ने लगभग छ: माह पहले अपनी पत्नी और अपनी माँ को मार कर घर से भगा दिया गया था जिस पर उसकी माँ अपने ग्रह निवास उड़ीसा चली गई और उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे अपने नाना नानी के घर मुंबई में जाकर रह रहे है वही गुरुवार को मामले की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उसकी पत्नी से संपर्क करते हुए घटना की जानकारी दी और उसके पति का अंतिम संस्कार करने की बात कही लेकिन उसकी पत्नी ने वापस आने से इंकार कर दिया और उसकी मौत कारण वह स्वयं है कहा .. वही घटना स्थल पर पहोची पुलिस को मृतक के पास से नगद 500 सौ व् दो हजार के लगभग 45 हजार रूपए भी मिले है मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से पंचनामा करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा है पीएम के बाद मृतक के माँ को मामले की जानकारी देते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए  सौपा गया माँ ने अपने बेटे को बुढ़ापे में हाथ लगा कर नम आँखो से अंतिम विदाई दी ।।

प्रताप सिंह ठाकुर चौकी प्रभारी कोरिया एवं सहायता केंद्र डोमनहिल – मामले की जानकारी होने पर तत्काल घटना स्थल पहोंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा का पीएम के लिए भेजा गया है मृतक पहले से अत्यधिक शराब का आदि था जिस कारण उसके पैर में चोट लगने से काफी रक्त का रिसाव हुआ और उसकी मौत होगई मामले में मर्ग कायम करते हुए अपनी विवेचना में लिया है ।।

error: Content is protected !!