Advertisement Carousel

दादू लाहिड़ी विकास मंच ने CM से मुलाकात कर चिरीमिरी को बचाने की अपील की 

कोरिया / लोक सुराज अभियान के तहत कोरिया जिला के प्रवास में आये मुख्यमंत्री डा रमन सिंह से दादू लाहिड़ी विकास मंच चिरिमिरी के सदस्यों ने मुलाकात कर उनसे रायपुर में 22 मार्च 2017 को सौपे गए ज्ञापन के संबंध में चिरिमिरी को तहसील बनाने की घोषणा पर धन्यवाद प्रेषित किया ।
मंच के सभापति आशीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके साथ ही उनसे पूर्व में दिए ज्ञापन की मांगों के संबंध में चर्चा कर चिरिमिरी की बिगड़ चुकी स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं रोजगार की उचित व्यवस्था हेतु निवेदन किया। मुख्यमंत्री डॉ रमन को सबसे महत्त्वपूर्ण बात की जानकारी देकर चिरिमिरी शहर से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए चिरीमिरी में सरकार की इंदिरा योजनान्तर्गत हाउसिंग सोसायटी बनाकर स्थायित्व दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाने हेतु आग्रह किया गया। उक्त सभी समस्याओ के जल्द से जल्द निराकरण हेतु अनुरोध करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस दौरान मंच से पी के बोराल, आशीष जैन, अरविंद, संदीप, राजू एवं साथी मौजूद थे।

error: Content is protected !!