Advertisement Carousel

13 KM पैदल यात्रा कर पहुँचे DM व SP छुरीगढ़ धाम, मुस्लिम समाज ने कांवर यात्रा पर बरसाए फूल और लगाए बोल बम के नारे

कोरिया / श्रावण मास के तीसरे सोमवार को आज जिला मुख्यालय से छुरीगढ़ पवित्र धाम मे जलाभिषेक करने कांवर यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कांवर यात्रा का शुभारंभ छतीसगढ के युवा खेल व श्रम कल्याण मंत्री भईया लाल राजवाड़े व जिले के कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा किया गया।

कांवर यात्रा सुबह 8 बजे बैकुन्ठपुर के गेज नदी से जल भरकर प्रेमाबाग स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना कर रवाना हुई।

बैकुन्ठपुर से 13 किलोमीटर छुरीगढ़ पावन धाम की यात्रा के दौरान कांवरियों का रास्ते भर मुस्लिम सहित विभिन्न समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान कांवरियों को जगह – जगह दूध और फल भी वितरण किए गए।

इस कांवर यात्रा में विशेष अतिथियों के अलावा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों बड़े, बूढ़े व बच्चें शामिल हुए।

13 किमी. पैदल यात्रा कर पहुँचे कलेक्टर व SP छुरीगढ़ धाम –
जिले के छुरीगढ़ पवित्र धाम मे जलाभिषेक व कांवर यात्रा के इस खास आयोजन की खास बातें यह रही कि 13 किलोमीटर पैदल यात्रा कर कोरिया कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा व कोरिया पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला छुरीगढ़ के पवित्र धाम पहुँचे थे। जिसके बाद पहाड़ी पर चढ़ कर भोलेनाथ का इन्होंने जलाभिषेक व पूजा अर्चना भी किया।


मुस्लिम समाज ने कांवर यात्रा पर बरसाए फूल और लगाए बोल बम के नारे –
कांवर यात्रा के दौरान मुस्लिम भाइयों ने कौमी एकता की जीती जागती एक मिसाल पेश की है। बता दे कि कांवर यात्रा के 13 किलोमीटर के इस छोटे से सफर के बीच इलाके में जगह-जगह तमाम समाज व संगठन के लोग दूध और फलों का वितरण किए तो मुस्लिम समाज के लोगों ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का पुष्प वर्षा कर स्वागत की व सेवई, कॉफी, चाय और फलों का भोले के भक्तों को वितरण किया। इस दौरान सभी ने मिलकर एक स्वर में बोल बम के नारे भी लगाए।

यह आयोजन देवरहा सेवा समिति, गौ रक्षा वाहनी, महाकाल सेवा समिति, छुरीगढ़ विकास समिति के द्वारा आयोजित की गई।

error: Content is protected !!