Advertisement Carousel

यवत ने ली U टर्न, महंत के समक्ष कांग्रेस में वापसी

कोरिया / जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष यवत सिंह ने आखिरकार कांग्रेस में वापसी कर ही है। यवत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के समक्ष अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापस प्रवेश किया।

बता दे कि यवत सिंह सबसे पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे और वह कांग्रेस पार्टी में रहते हुए ही कोरिया जिला के कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष भी रहे हैं। लेकिन अजीत जोगी के पार्टी छोड़ने व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बनाने के बाद वह जोगी से करीबी की वजह से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चले गए थे।

लेकिन लोकसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र उपाध्याय पर मनमानी का आरोप लगाने के बाद उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही जोगी कांग्रेस इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस पार्टी में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार आज यह बात सच साबित हुई।

इस दौरान डॉ महंत ने कहा है कि यवत सिंह के कांग्रेस में आने से कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। पटना क्षेत्र सहित पूरे कोरिया जिला में उनका काफी जनाधार है।

वही घर वापसी के बाद यवत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से उनकी कर्मभूमि रही है। कुछ वजह से मैं नाराज था। अब घर वापस आ गया हूं। कांग्रेस को मजबूत बनाने में पूरी जी जान लगा दूंगा। प्रत्याशी कोई भी रहे इस बार कोरिया जिले में तीनों सीट कांग्रेस ही जीतेगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, श्रीमती अंबिका सिंहदेव, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, जिला प्रवक्ता आशीष डबरे, प्रमोद सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!