Advertisement Carousel

भोपालपटनम के बाढ़ पीड़ित ग्रामों का ज़िला कांग्रेस कमेटी ने किया दौरा, तत्काल राहत पहुँचाने प्रशासन से की मांग

बीजापुर से घनश्याम यादव की रिपोर्ट / आज जिला कांग्रेस कमेटी ने बीजापुर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भोपालपटनम के ग्राम रालापल्ली व पेगड़ापल्ली का दौरा किया। जहाँ बड़े पैमाने पर फ़सल, मवेशियों और आमजन को जान गवानी पड़ी जिला कांग्रेस कमेटी को ग्रामीणों ने अवगत कराया की ग्राम रालापल्ली में बने तालाब में पानी भरने से तालाब का पूरा पानी रिहायसी क्षेत्र में घुस गया बाढ़ से बचने के लिए लोग रात्रि क़रीब 2 बजे घरों से निकल रहे थे की उसी समय में तालाब के टूटने से एक ही परिवार के माँ व बेटी पानी में बह गए जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी लाश दूसरे दिन मिली। ग्रामीणों ने तालाब से होने वाले नुक़सान के सम्बंध में सम्बंधित विभाग को कई बार शिकायत किए पर विभाग द्वारा इस पर ध्यान ही नही दिया गया जिससे क्षेत्र में लोगों भारी नुक़सान का सामना करना पढ़ रहा है।

उक्त सारी घटना को संज्ञान में लेने के बाद ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर प्रशासन से माँग करती है की क्षेत्र में आयी इस बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुँचाया जाए व क्षेत्र में जितना भी नुक़सान हुआ है उस नुक़सान का विधिवत मुआवज़ा दिया जाय।

इस दौरे में प्रदेश सचिव सत्तार अली, ज़िला अध्यक्ष विक्रम मंडावी, अजय सिंह, शंकर कुड़ियाम, श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, लालू राठौर, सुखदेव नाग, मिच्छा मुतैया, कामेश्वर गौतम, रमेश पामभोई, बंददेम बिचमैया, अलवा मदनैया, प्रवीण उद्दे, पुरुषोत्तम सल्लूर, के जी सत्यम, विरेंद्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती, सदाशिव राना के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रथ सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!