Advertisement Carousel

कांग्रेस जितने भी भ्रम फैला रही फैला ले ! पर वो जनता को बरगला नहीं पायेगी – भूपेन्द्र सिंह सवन्नी

कोरिया चिरमिरी / देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपाये ने छत्तीसगढ़ का श्रृजन किया है। छत्तीसगढ़ की प्रत्येक जनता उनका ये उपकार कभी नहीं भूलेगी। उनकी सोच थी कि छोटा प्रदेश ज्यादा तेजी से विकास करेगा और भाजपा के 15 वर्षों के शासन काल में हर एक गांव तक विकास की बयार चाहे वह सीसी सड़क, खाद्यान योजना, अस्पताल, स्कूल छोटे से छोटे कार्यों को आमजनों तक पहुंचाने का काम हुआ है। निश्चित ही हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और लगन ने तीन बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनाने में प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष सचिव पालक का अब और बेहतर योगदान होगा। 

उपरोक्त बाते छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी ने भाजपा मनेन्द्रगढ़ विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सचिव पालक सम्मेलन के दौरान सामुदायिक भवन मालवीय नगर पोड़ी में कही।

उन्होने आगे कहा कि हर एक बूथ में प्रदेश व राज्य सरकार की जनलाभकारी योजनाओं से लाभांवित हुये हितग्राहियों का सम्मेलन कर उनसे उन्हे मिले लाभ की जानकारी लेना है। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा केवल 15 वर्षों में जो भी आमजनों के आस पास बदलाव हुये है उनसे ही पूछना होगा। कांग्रेस जितने भी भ्रम जाल फेलाने की कोशिश कर रही है वह आमजनों को बरगला नहीं पायेगी। क्योंकि डाॅ रमन सिंह ने 15 वर्षों में व देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी ने हर एक योजना को इस तरह बनाया कि देश व प्रदेश के हर एक व्यक्ति जो विभिन्न समस्याओं और दिक्कतों में जीवन निर्वहन कर रहे थे वे लाभांवित हो सके। आज जमीनी स्तर पर भी कार्य होते दिखते है। इन बातों को हमे बूथ स्तर पर जन जन तक पहुंचा है। आप सभी जानते है कि गांव गांव तक अब बिजली पहुंची है जिसके लिए ग्रामीण जनों को पैसे देकर ट्रांस्फार्मर लगवाना पड़ता था उसके बाद बिजली कनेक्शन में भी पहले मनमाने ढ़ंग से पैसे वसूली होते थे। आज सौभाग्य योजना से घरों में उजाला फेल रहा है। हर व्यक्ति के घर का सपना 2022 तक पूरा होना है। प्रत्येक गांव में 50 नग से अधिक प्रधानमंत्री आवास बन रहे है जो देखने और रहने में बहुत ही सुन्दर लगता है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं उज्जवला गैस योजना जिसकी परिकल्पना कभी गरीब परिवारों की महिलाओं ने नहीं की थी। उनके जीवन में आये बदलाव को उनसे मिलकर हमे जानना है और भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीति को उन तक पहुंचाने का काम हमे करना होगा। गांव गरीब किसान से लेकर शहरों तक में हर जगह 15 वर्षों में अनेको नेक कार्य निरंतर हुए है। केवल बूथ स्तर पर आप सभी को उन कार्यों का बखान अपने मतदाता भाईयों और बहनों से करना है। कि वे खुद निर्णय ले कि 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ को बदलने का कार्य डाॅ रमन सिंह के नेतृत्व में किस तरह से हुआ है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ दुग्ध संघ के अध्यक्ष रसिक परमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रात से निरंतर 14 घंटो की भीषण बारिश के बाद भी इस सम्मेलन में अपेक्षित 600 पदाधिकारियों में से 560 की उपस्थिति ने आज भी सिद्ध कर दिया कि भाजपा का कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा और कर्तव्यपालन के लिए ऐसे ही नहीं देव दुलर्भ कहलाता है। आप सभी की इस उपस्थिति ने ही सिद्ध कर दिया है कि हम चौथी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रहे है।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने व मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर पाण्डेय ने किया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सलूजा, नगर निगम अध्यक्ष कीर्तिवासो, नेता विपक्ष अयाजुद्दीन सिद्दिकी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, विधानसभा समयदानी गिरेश साहू सभी मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी बूथों के पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

error: Content is protected !!