00 मैदान में दर्शकों का उमड़ा जनसैलाब
कोरिया / छत्तीसगढ़ खेल का गढ़ बनता जा रहा है। जिस तरीके से इस खेल का भव्य आयोजन आयोजकों द्वारा किया गया वो काबिले तारीफ है। प्रदेश में खेल आयोजन खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ हो रहा है किसी चीज की कमी अब खिलाड़ियों को नही खलती। कोरिया में भी नए खेल मैदान बनाने स्वीकृति मैने दिलाई है। मै इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं। यह बातें प्रदेश के श्रम खेल युवा मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहाँ।
स्व. केशव प्रसाद सिंह स्मृति नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2018 का जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक रूप से समापन हुआ। समापन मैच DFA कोरिया और सिटी क्लब बैकुण्ठपुर के मध्य खेला गया। इस रोचक मुकाबले में मैच के समाप्त होने तक दोनों का स्कोर 4/1रहा। DFA कोरिया ने यह मैच सिटी क्लब बैकुण्ठपुर से 04-01 से जीत लिया। विजेता / उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को खेल मंत्री भईयालाल राजवाड़े एवं उपस्थित अतिथियों ने ट्राफी, नगद व अन्य पुरुस्कारों से सम्मानित किया।
आपको बता दे कि कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों व आयोजकों द्वारा स्व के पी सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके पश्चात मंच के समस्तअतिथियों का बैच लगाकर ससम्मान मैदान में खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद प्रतियोगिता के फाईनल मैच का खेल प्रारम्भ कराया गया।
इस दौरान मंच पर मुख्यातिथि के रूप में श्रम खेल युवा मंत्री भईयालाल राजवाड़े, विशिष्ट अतिथि अम्बिका सिंह देव, कलेक्टर कोरिया नरेंद्र दुग्गा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवेदिता पॉल, नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्य न्यायलय महेंद्र दुबे, योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, अजित लकड़ा, सुभाष साहू, रामधनी गुप्ता, कृष्ण बिहारी जायसवाल, संगीता राजवाड़े उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि स्व. के पी सिंह स्मृति फुटबाल प्रतियोगिया का आयोजन समिति द्वारा नगर के नागरिकों एवं खेल प्रेमियों को प्रतियोगिता से जोड़ने के लिए एक सार्थक प्रयास किया गया था जो कि सफल साबित हुआ। इस पूरे आयोजन में जिस प्रकार से नगर के प्रभुद्ध नागरिकों व युवाओ ने बड़ी संख्या में खेल के भीतर व दर्शकों के रूप में भाग लिया वो देखते ही बनता है।
समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सम्मलित लोगो को बधाई दी है। खास कर के भानुपाल, जय वाजपेयी, सुभाष साहू, अनिल खटीक एल्डरमैन, रामेश्वर सिंह, साहेब सिंह काकू, रमेश नामदेव पंचम, बृज नारायण मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, प्रभु दयाल, अनिल जायसवाल, अनुराग दुबे, विपिन जयसवाल, आशीष ठबरे, लल्ला, घनश्याम साहू, योगेश गुप्ता, रुद्र नरायण मिश्रा, सुनील शर्मा, प्रशान्त प्रताप सिंह, कमलेश गुप्ता, आनंद, भोला पाल, विपुल शुक्ला, शालू नामदेव, प्रीतम बेग, घनश्याम साहू द्वारा सराहनीय भुमिका रही है।

