Advertisement Carousel

हाईवा की टक्कर से टैम्पो सवार 4 ग्रामीणों की हुई दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 5 गंभीर

00 घटनास्थल पर पहुॅचे अधिकारी

सूरजपुर से अजय लाल की रिपोर्ट / आलू की खेती करने के लिए बीज लेकर वापस कलुआ लौट रहे चार ग्रामीण किसानों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।

उक्त घटना सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे चंदरपुर बायपास चौक की है, जहां तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ऑटो रिक्शा को चपेट में ले लिया और इस दुर्घटना में मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार पश्चात अम्बिकापुर रैफर किया गया है।

आज शाम लगभग 5 बजे ग्राम कृष्णपुर कलुआ निवासी आकालू सिंह, अमृत सिंह, रामधनी और कृष्ण कुमार समेत 9 लोग सूरजपुर साप्ताहिक बाजार खेती के लिए आलू बीज लेने सूरजपुर आये हुए थे, करीब पांच बचे ऑटो टैम्पो वाहन में आलू बीज लेकर सभी वापस अपने घर कलूआ कृष्णपुर जा रहे थे और वे जैसे ही बायपास सड़क से एनएच में पहुंचे वैसे ही तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक सीजी 29-ए-1470 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टैम्पो वाहन को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। जिससे टैम्पो वाहन में सवार कृष्णपुर कलुआ निवासी आकालू सिंह, अमृत सिंह, रामधनी और कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैम्पो में सवार परिवार के पांच सदस्य किरण सारथी आत्मज दीपनायारण सारथी 12 वर्ष, कन्या देवी पति दीपनारायण सारथी 40 वर्ष, मीना बाई राजवाडे़ पिता षिवभजन राजवाडे़ 40 वर्ष, मालति पनिका आत्मज रामप्यारी पनिका निवासी झालरपारा व चंदन राजवाडे़ पिता जग्गू राजवाडे़ निवासी कलूआ को गंभीर चोट आई है। जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है, आहत पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रैफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!