Advertisement Carousel

अमित शाह 12 को अम्बिकापुर में बूथ स्तरीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Bengaluru: BJP National Preisdent Amit Shah speaks at a press conference during his three day visit to Bengaluru on Monday. PTI Photo by Shailendra Bhojak (PTI8_14_2017_000091A)

अम्बिकापुर / भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 अक्टूबर को अम्बिकापुर में बूथ स्तरीय पदाधिकारियों के संभागीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुये भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 12 अक्टूबर को अम्बिकापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर आगामी 09 अक्टूबर को संभाग के महत्वपूर्ण नेताओं व भाजपा पदाधिकारियों की बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर में होगी।

बता दे कि सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले 14 विधानसभा के बूथ स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिवों के महत्वपूर्ण सम्मेलन को सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। आगे उन्होनें बताया कि यह पहला अवसर होगा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरगुजा संभाग में बूथ के पदाधिकारियों को सीधे संबोधित करेगें तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका मार्गदर्षन करेगें।

इस संबंध में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 09 अक्टूबर को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर मे भाजपा प्रदेषाध्यक्ष धरमलाल कौषिक, प्रदेष संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के सरगुजा संभाग के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेंगें। बैठक में संभाग के पांचों जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेष पदाधिकारी, निगम मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष विषेष रूप से अपेक्षित रखे गये हैं। इस बैठक में प्रदेष के नेताओं द्वारा हर बूथ से अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिष्चित करने हेतु कार्ययोजना बनायी जायेगी।

बूथ स्तरीय संभागीय सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ भाजपा राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री सौदान सिंह व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ0 रमन सिंह विषेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 12 अक्टूबर को अमित शाह के प्रस्तावित अम्बिकापुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब हो कि सरगुजा जिले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का विकास यात्रा के बाद यह दूसरा आगमन होगा।

error: Content is protected !!