रायपुर / आम आदमी पार्टी ने अपने घोषित पांच उम्मीदवारों को बदल दिया है और इसके साथ ही पूर्व घोषित प्रत्याशी की जगह आज नये प्रत्याशी का ऐलान भी किया है।
बता दे कि कवर्धा, दुर्ग ग्रामीण, मनेंद्रगढ़, रामानुजगंज, राजनांदगांव के प्रत्याशी बदले गये हैं। पुराने प्रत्याशी को बदलते हुए कवर्धा से पवन चंद्रवंशी, दुर्ग ग्रामीण से ईश्वरी कुर्रे, मनेंद्रगढ़ से सतीश सिंह, रामानुजगंज से मसीह दास खलको और राजनांदगांव से वरूण तिवारी को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
वहीं बिंद्रानवागढ़ से सियाराम ठाकुर, कुनकुरी से इंद्रनाथ साय, राजिम से राजा ठाकुर, पंडरिया से जीतेंद्र चंद्रवंशी घोषित किया गया है। इससे पहले कवर्धा से भास्कर द्विवेदी, दुर्ग ग्रामीण से टिकट चंद्राकर, मनेंद्रगढ़ से मंसूर मेमन, रामानुजगंज से सुग्रीव राय और राजनांदगांव से सौरभ निर्वाणी को आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था।
