रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार ताल ठोक रही आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। ‘आप’ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी कोमल हुपेंडी को पार्टी ने चेहरा बनाया है। पार्टी ने ऐलान किया था कि कोई आदिवासी युवा चेहरा ही सीएम पद का उम्मीदवार होगा। कोमल हुपेंडी वर्तमान में आप के प्रदेश सहसंगठन मंत्री हैं। वे आप के लोकसभा संयोजक भी रह चुके हैं। अपने क्षेत्र में वे काफी सक्रिय हैं।
मुख्यमंत्री बने तो मुख्य कार्य क्या करेंगे-
- @@युवाओं के लिए बेहतर कार्य करेंगे, रोजगार देना लक्ष्य है.
- @@शिक्षा- हर दो पंचयात में एक हाई स्कूल. क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.
- @@स्वास्थ्य- आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्वास्थ्य की स्तिथि बहुत दयनीय है, जिसके चलते दिल्ली के तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे.
- @@धान को लेकर किसान घाटे की स्थिति में है किसान उसमे लाभ की स्तिथि कैसे ला सके. इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
- @@सरकार बनने की स्थिति- लोगों का काफी अच्छा साथ मिल रहा है 60 से अधिक सीट आम आदमी पार्टी जीत कर आएगी.
