कोरिया / आज बैकुंठपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सकरिया में अजीत जोगी की एक बड़ी आमसभा हुई। जिसमें मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन अग्रवाल के साथ सैकड़ो लोगों ने जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में प्रवेश किया।
बैकुंठपुर विधानसभा के खड़गवां में लगभग 15000 भीड़ को संबोधित करते हुए जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजित जोगी ने कहा की भाजपा की विजय रथ को छत्तीसगढ़ में जोगी की क्षेत्रीय पार्टी जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ही रोकेगी, प्रदेश में इस बार छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनेगी। हमारी सरकार बनते ही टैक्स आधा कर दिया जाएगा जिससे व्यापारियों और आम जनता को लाभ मिलेगा। अजीत जोगी ने कहा कि मेरी सरकार आते ही कोई संविदा नहीं रहेगी और सब परमानेंट जॉब में रहेंगे, चाहे वो आंगनबाड़ी वाली हो या मितानिन हो। किसी भी विभाग के कर्मचारियों मेरे यहाँ संविदा का खेल नहीं चलेगा सिर्फ और सिर्फ परमानेंट नौकरी दी जाएगी।
इस अवसर पर गुलाब सिंह, सुदर्शन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बैकुंठपुर विधानसभा के प्रत्याशी बिहारी राजवाड़े, शाहिद महमूद, रेशम त्रिपाठी, इंद्रजीत सिह छाबड़ा, शिव महाराणा, अमित श्रीवास्तव, फनिद्र हमाम मिश्रा अमित सिंह, जोली डे, रिंकू पोरिया, हशदा खान, शाहिन, मोनू पराशर, संजय महंत, आजम खान, ओमप्रकाश तिवारी, दानिश सहित हजारों की संख्या में लोगों ने जोगी जी को सुना।

