एका एक बदली परिस्थिति में रायपुर उत्तर विधानसभा से पार्टी के अधिकृत घोषित प्रत्याशी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली का नामांकन त्रुटियों की वजह से निरस्त, अमर गिदवानी होंगे अब जेसीसी-जे के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी…
रायपुर / कल एका एक बदले राजनीतिक समीकरणों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने रायपुर उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ने हेतु अपना नामांकन निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष जमा किया था। जिस पर आज नामांकन पत्रों की जांच में नितिन भंसाली के द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत फ़ॉर्म में त्रुटि होने की वजह से उनका आवेदन निरस्त किया गया है।
नितिन का आवेदन निरस्त होने के बाद पार्टी के ही व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमर गिदवानी अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी होंगे।
इस सम्बंध में त्रुटिवश प्रस्तुत नामांकन निरस्त होने पर जेसीसी-जे प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि अब पार्टी की ओर से उत्तर विधानसभा में घोषित प्रत्याशी अमर गिदवानी के पक्ष में वे प्रचार करेंगे। नितिन ने यह दावा किया है कि वे अमर गिदवानी के साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे और रायपुर उत्तर विधानसभा की सीट प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।

