Advertisement Carousel

जिस अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने दिया था धरना, उन्हें अवार्ड के लिए दिल्ली से बुलावा

रायपुर / छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर की पूर्व नगरपालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हो रहे स्वक्षता सर्वेक्षण स्टार रेटिंग सफाई मित्र व्यवस्था चैलेंज अवार्ड के लिए आमंत्रित किया गया है।

बता दे कि इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव एच. आर. दुबे द्वारा नगर पालिका बैकुंठपुर के तत्कालीन अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो के नाम उक्त अवार्ड के लिए उपस्थित होने का आदेश प्राप्त हुआ है।


जिसके तहत स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता में नगर पालिका बैकुंठपुर का नाम शामिल करने पर शहर में एक खुशी का माहौल बन गया है। पर अफसोस इस बात की हैं कि नगरपालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो का बैकुंठपुर से स्थानांतरण कर सूरजपुर भेजा जा चुका हैं।

आपको बता दे की ज्योत्सना टोप्पो केवल अपने काम के लिए ही पहचानी जाती रही है, उनके समय में नगरपालिका बैकुंठपुर को भारी राजस्व प्राप्त हुआ था, नपा अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो के कार्यकाल में सर्वोच्च कर प्राप्त करने वाला नगरपालिका बैकुंठपुर बना। साथ ही सफाई व्यवस्था हो या कर्मचारियों का वेतन संबंधी समस्या उस वक्त के लिए दुरुस्त हो चुके थे। शायद यही कारण है कि उनके स्थानांतरण की खबर पर सारे नपा के कर्मचारियों ने नपा कार्यालय के सामने धरना दिया था।

error: Content is protected !!