सरगुजा / कांग्रेस पार्टी जो अनुशासन की पाठ पढ़ाने वाली पार्टी का उस वक्त पोल खुल गया। जब सरगुजा जिले के राजीव भवन झड़प की स्थिति देखने को मिली हैं।
दअरसल सरगुजा जिले में एक बार फिर कांग्रेस के दो गुटों में विवाद देखने को मिला है..जहां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के अनुसार 14 से 29 तक जनसंपर्क अभियान और पंचायती राज की जानकारी के लिए सभी ब्लॉक स्तर और नगरी निकाय के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था..जिसमें यह सुनिश्चित किया गया था कि कार्यक्रम सरगुजा जिले के राजीव भवन में किया जाएगा.. वही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरगुजा दौरा था..लेकिन वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को भी सरगुजा में कार्यक्रम करना था..जिसके लिए राजीव भवन को चुना गया था।
इधर जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि पहले से यह कार्यक्रम निर्धारित होने से अनुमति नही दी गई..जिसके बाद एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर राजीव भवन के सामने ही स्टेज बनाकर कार्यक्रम की तैयारी करने लगे..इसी दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के कार्यकर्ता बैनर पोस्टर को उखाड़ कर फेंकने लगे तो वही खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के कार्यकर्ता दूसरे गुटों से भिड़ गए..जिसमें धक्का-मुक्की जैसी स्थिति निर्मित हो गई..वहीं पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही मौके पर सरगुजा एसपी पहुंचे..जहां सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है..जिससे कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना जैसी स्थिति निर्मित ना हो सके।






