बैकुंठपुर के एसईसीएल मैदान में 15 को योगी, राहुल गांधी 17 को चरचा कालरी में और अखिलेश यादव 15 को खोंगापानी मे अपने – अपने प्रत्याशीयों के पक्ष में आमसभा को संबोधित करने आ रहे है जिसको लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है…
कोरिया / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ कोरिया जिला के चरचा कालरी पहुंचेंगे जहां वह कांग्रेस के पक्ष में आमसभा लेंगे। इसके लिए हेलीपैड स्थल का चयन किया जा चुका है हेलीपैड रेलवे मैदान में बनाया जा रहा है। आमसभा चरचा कॉलरी के श्रम वीर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। हेलीपैड से श्रमवीर स्टेडियम तक राहुल गांधी का रोड शो भी आयोजित किया जाएगा। चरचा कॉलरी में एसईसीएल के श्रमिको की संख्या बहुत है जिस वजह से राहुल गांधी के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को बैकुंठपुर पहुंच भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व कट्टवादी विचारधारा के रूप में जाने जाते हैं और काफी ओजस्वी वक्ता है, हिंदुस्तान के प्रमुख नेताओं में उनकी बड़ी पहचान है। भाजपा नेता द्वारा बताया कि मुख्यमंत्री योगी की सभा व हेलीपैड बैकुंठपुर के एसईसीएल मैदान में बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि योगी का यह पहला दौरा है। इसलिए बड़ी संख्या में हिंदुओं की भीड़ होने की आशा व्यक्त की जा रही है नि:सन्देह इसका लाभ भाजपा को मिल सकता है।
इसके साथ ही सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरिया जिले के खोंगापानी मे अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने आ रहे है। जिसकों लेकर गोंडवाना व सपा के लोग सयुक्त रूप तैयारियों पर लग गए है।
